आज मैंने एक नया ब्लोग शुरू किया है, प्रिंटेफ-स्कैनेफ।
इसमें मैं कंप्यूटर प्रोग्रामन भाषाओं पर छात्रोपयोगी सामग्री प्रकाशित करूंगा।
हमारे बच्चे 9-10 वीं से ही सी आदि कंप्यूटर प्रोग्रामन भाषाएं सीखना शुरू करते हैं। हिंदी माध्यम से पढ़ रहे बच्चों को यह दिक्कत आती है कि कंप्यूटर आदि तकनीकी विषयों पर अधिक पुस्तकें हिंदी में उपलब्ध नहीं हैं। यह ब्लोग इसी कमी को कुछ कम करने का मेरा तुच्छ प्रयास है।
यदि आपके बच्चे स्कूल में सी आदि भाषाओं से भिड़ रहे हों, तो उन्हें इस ब्लोग की जानकारी अवश्य दें।
Tuesday, April 07, 2009
आज मैंने एक नया ब्लोग शुरू किया
लेखक: बालसुब्रमण्यम लक्ष्मीनारायण 2 टिप्पणियाँ
लेबल: सीधी बात
Wednesday, April 01, 2009
Monday, March 23, 2009
दो हफ्ते निकल गए!
यह ब्लोग अब कुछ दो हफ्ते पुराना हो चुका है। अब तक इसे लगभग 40 बार देखा गया है ( :-) या :-( ?)। इनमें से 10 बार तो मैंने ही देखा होगा!
बहुत लोगों ने शुभकामनाएं भेजीं। उनका मैं आभारी हूं। कुछ लोगों ने ब्लोग को दीर्घजीवी बनाने के लिए उपयोगी सुझाव भी दिए। उनके प्रति मैं और भी अधिक आभारी हूं। इनमें से एक हैं मंझे हुए हिंदी ब्लोगर कुन्नू सिंह। उनके सुझाव मुझे काफी उपयोगी लगे, इसलिए यहां दुहराता हूं, ताकि अन्य नौसिखिए ब्लोगरों को भी मार्गदर्शन मिल सके:-
----
ब्लाग से कमाना बहुत कठीन है क्योंकि हिंदी साइटों पर बहुत ही कम लोग विज्ञापन करवाते हैं।
मैंने एडब्राइट से 1 या दो वर्ष में 10 डालर कमाया। आप सोच सकते हैं कितना मुश्किल है।
और भी कई तरीके हैं, जैसे आप अपना ब्लाग चिट्ठाजगत chitthajagat.in और blogvani.com में डाल दें।
feedburner.com से अपने ब्लोग का फीड बनाएं।
गूगल में यह खोज करें - free web submission या free url submit और 10 - 20 साइटों पर रजिस्टर करें।
सबमिट करने वाला काम हर हफ्ते करें और कम से कम 10 साइटों पर अपना साइट सबमिट करें।
लोगों के साइटों पर जाकर कमेंट दें, इसमें आपको ब्लोगिंग से ज्यादा मजा आएगा।
कभी कभी दूसरों के लेखों पर भी लिख दें जैसे किसी ने कोई बात लिखी हो, उस पर आप कुछ लिख सकते हैं।
बहुत सारे तरीके हैं। टेंप्लेट बदलते रहें।
पहले अपने ब्लाग को पापुलर बनाएं, बाद में एड लगाएं।
---
लेखक: बालसुब्रमण्यम लक्ष्मीनारायण 11 टिप्पणियाँ
लेबल: सीधी बात