6 जून को राधिका, मेरी छोटी बेटी, का जन्मदिन था, जिसे हमने बड़े ही सादे ढंग से मनाया। ये रहीं कुछ तसवीरें।

बर्थडे गर्ल राधिका। इसके आज 7 साल पूरे हुए।

बिना केक के बर्थडे कैसे पूर्ण हो! दो केक का राज यह है कि मुझे चोकलेट केक पसंद नहीं है, और बच्चों को वही पसंद है! इसलिए अपना खयाल रखते हुए मैंने दोनों ही मंगा लिए!

एक ही इनवाइटी थी, राधिका की दोस्त सम्यू।

मम्मी (माई बेटर हाफ उमा) की मदद से राधिका केक काटने की रस्म अदा कर रही है। कैंडल न रखने का हमने निर्णय किया था।

केक पर पहला अधिकार!

केक पर दूसरा अधिकार!

केक वाकई स्वादिष्ट है!

उमा ने वडै और गुलाब जामुन बनाया था, जो दोनों बच्चों को बहुत प्रिय हैं।

लड़कियां हों, तो मेहंदी कार्यक्रम तो होगा ही!
इन चित्रों में मैं और मेरी बड़ी बेटी दिव्या नहीं हैं। कैमरा मेरे हाथ में था इसलिए मैं चित्रों में नहीं हूं। बड़ी लड़की बारहवीं कक्षा में आई है और ट्यूशन के टेंशन से उसे छुटकारा ही नहीं है। वह रात नौ बजे लौटी। तब तक पार्टी-शार्टी खत्म हो चुकी थी। हां, हमने उसके लिए केक जरूर बचाकर रखे!
17 Comments:
Nice blog.Congratulations!.30
राधिका बेटी को जन्मदिन की ढेरो बधाई .
राधिका को शुभ आशीष. हैप्पी बर्थडे. नक्षत्रं के हिसाब से मनाया कि जन्म की तारीख. सुबह मंदिर गए होंगे? इन संस्कारों को बने रहने दें.
राधिका को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाइयाँ। राधिका प्यारी और समझदार लड़की है। उस ने अपने जन्मदिन को सब से अच्छी दोस्त को बुला कर मनाया। अन्य दोस्तों को न बुला कर उसे महत्व भी दिया।
बिटिया को बधाई और आशीर्वाद!
राधिका को हमारी तरफ से ढेरों बधाईयाँ और स्नेहाशीष
राधिका को जन्मदिन बहुत बहुत मुबारक हो..आशा करता हूँ कि वो एक दिन आपसे भी बड़ी लेखिका बनेगी....
राधिका बिटिया को हैप्पी बड्डे। हम पार्टी में बहुत देर से आए।
रात की नौकरी के चलते किसी पार्टी में नहीं जा पाते। अपने बेटे के जन्मदिन की पार्टी में भी एक बार ही गए थे। अब वो पंद्रह साल का है:)
सादगी, जन्मदिन और पारिवारिक वातावरण - सब अपने घर जैसे लगे। बधाई बिटिया को।
वड़ा मेरा प्रिय है, पर हमारे घर में पूरे दक्षिण भारतीय स्वाद वाला बन नहीं पाता। और बहुत फ्रीक्वेण्ट नहीं बनता! :(
राधिका को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाइयाँ।
वैसे अपने हिस्से का केक ?
आप की जितनी निन्दा की जाय कम है। पहले क्यों नहीं बताया?
बिटिया को ढेर सारी शुभकामनाएँ। उसे हिन्दी सिखा रहे हैं कि नहीं?
वैसे हिन्दी तो आप ने Ana-Maria ( रोमानिया) को भी सिखा दिया नहीं तो पढ़ कर कमेण्ट कैसे लिखतीं? घरेलू चित्र अच्छे आए हैं।
जन्मदिन की बिटिया को हार्दिक बधाई और शुभाशीष.
रामराम.
राधिका बेटी को जन्मदिन की ढेरो बधाई .
आप सबको राधिका की तरफ से हृदय से धन्यवाद।
Happy Birth day Radhika ...the Cake looks delicious ...Enjoy it ...
राधिका को जन्मदिन पर शुभकामनाएँ और ढेर सारा प्यार
der se hi sahi ..bitiya ko pyar aur ashirwaad.
Post a Comment